फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर बम है: पांच साल पहले प्यार, फिर लव मैरिज, कुछ समय बाद छोड़ गई पत्नी, युवक ने जेल जाने को रची साजिश

Thu, 26 Jan 2023 08:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के पुराना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर बम की फर्जी सूचना देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ की तो उसने कहा वह तनाव में है जेल जाना चाहता है इसलिए झूठी सूचना दी है। उसकी पत्नी छोड़कर चली गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala bureau
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के पुराना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर बम लगा दिया है। यह सूचना बुधवार को एक युवक ने कंट्रोल रूम में दी। सूचना पर पुलिस डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ता लेकर रेलवे स्टेशन पहुंची। जांच की तो वहां कोई बम नहीं मिला और पता चला कि सूचना फर्जी है। 
विज्ञापन


पुलिस ने सूचना देने वाले की तलाश की तो वह मौके पर ही मिला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने कहा वह तनाव में है जेल जाना चाहता है इसलिए झूठी सूचना दी है। एसीपी नगर अंशु जैन ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी इटावा के कायस्थ टोला के करनपुर निवासी हर्षित दीक्षित है। 

पूछताछ में उसने बताया कि पांच साल पहले उसने परिवार की मर्जी के बिना दूसरे धर्म की युवती से शादी कर ली थी। शादी के परिवार के लोग खुश नहीं थे तो उन्होंने अलग कर दिया। इसके बाद वह पत्नी के साथ दिल्ली में रहने लगा और एक फार्म हाउस में प्रबंधक की नौकरी करने लगा। 
विज्ञापन


शादी के कुछ समय बाद पत्नी भी छोड़कर चली गई तो वह तनाव में आ गया। वापस वह परिवार के पास इटावा गया परिजनों ने घर में आने से मना कर दिया। उसने बताया कि परेशान होकर उसने दो दिन पहले नौकरी भी छोड़ दी और जेल जाने की ठान ली। जेल जाने के लिए उसने ऐसा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें