गाजियाबाद। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 अक्तूबर को जिले में होंगे। वह 23 अक्तूबर को शिक्षक विधान परिषद और स्नातक निर्वाचन को लेकर डासना के सुंदरदीप कॉलेज में मतदाता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। यहां सुंदरीकरण के कार्य के साथ-साथ टूटी सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है।
बुधवार को जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ ने सभी विभागों के साथ बैठक कर उन्होंने स्वास्थ्य, यातायात विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए। इसके अलावा पुलिस विभाग की तरफ से अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। साथ ही संदिग्धों पर भी नजर रखी जा रही है। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कार्यक्रम स्थल पर पार्टी के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। यहां सभी को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए कहा गया। नागर ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की दो सीटों को लेकर सम्मेलन होगा। इसमें क्षेत्र से सभी जनप्रतिनिधि समेत अन्य हिस्सा लेंगे। इसमें कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, महानगर प्रभारी व पूर्व मंत्री अशोक कटारिया, विधायक संजीव शर्मा व महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल समेत अन्य मौजूद रहे।