गाजियाबाद। विकास भवन में सीडीओ कुमार सौरभ ने दिवंगजनों को बेहतर आवागनम के लिए इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल बांटीं। इस दौरान उन्होंने ने कहा कि जिन दिव्यांगजनों को अभी मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल नहीं मिल पाई हैं वे विकास भवन स्थित जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग में आवेदन दे सकते हैं। इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल की सुविधा से दिव्यांगों को यात्रा करने में सहूलियत प्राप्त होगी। यह साइकिल मोटर आधारित है जो बिजली से चार्ज होती है। एक बार पूर्ण रूप से चार्ज होने पर 50 किलोमीटर तक चलती है।