टेक्निकल कॉलेज स्कॉलरशिप न मिलने पर स्टूडेंट्स का एडमिट कार्ड नहीं रोक पाएंगे। यदि कोई कॉलेज ऐसा करेगा तो उसके खिलाफ एकेटीयू सख्त कार्रवाई करेगा। एकेटीयू के सेमेस्टर एग्जाम 20 मई से शुरू हो रहे हैं।
कॉलेजों की मनमानी रोकने के लिए एकेटीयू ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। यूनिवर्सिटी के वीसी प्रोफेसर विनय कुमार पाठक के मुताबिक टेक्निकल कॉलेज स्कॉलरशिप न मिलने पर स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड नहीं देते। इसके बाद स्टूडेंट पर दबाव बनाया जाता है कि वह पूरी फीस पेनाल्टी के साथ दे।
जो स्टूडेंट फीस देने में असमर्थ होता है तो उसका भविष्य खराब हो जाता है। कॉलेज अकसर स्टूडेंट्स से निर्धारित फीस से ज्यादा वसूलते हैं। इससे स्टूडेंट्स का आर्थिक उत्पीड़न होता है। इसे रोकने के लिए ही नई गाइडलाइन तैयार की गई है।
जिसमें स्टूडेंट्स का एडमिट कार्ड कॉलेज नहीं रोकेंगे। यदि किसी स्टूडेंट के साथ ऐसा होता है तो वह जमा की गई फीस रसीद दिखाकर यूनिवर्सिटी से एडमिट कार्ड ले सकता है। फिर यूनिवर्सिटी संबंधित कॉलेज पर कार्रवाई करेगी।