फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: गाजियाबाद के संदिग्ध मरीज को नहीं है मंकीपॉक्स, निगेटिव आई रिपोर्ट

Tue, 07 Jun 2022 03:22 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के संदिग्ध मरीज में मंकीपॉक्स के लक्षण दिख रहे थे, लेकिन आईसीएमआर में जांच के बाद रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
मंकीपॉक्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में मंकी पॉक्स के संदिग्ध मरीज को लेकर चल रही आशंकाओं और भय पर अब विराम लग गया है। मंगलवार को संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मरीज में मंकी पॉक्स के लक्षण दिखने पर उसका सैंपल जांच के लिए आईसीएमआर पुणे भेजा गया था।
विज्ञापन


बता दें कि यह संदिग्ध मरीज और कोई नहीं बल्कि पटना से आई छह साल की बच्ची थी। बच्ची का सैंपल लेकर मंकीपॉक्स की जांच के लिए भले ही भेज दिया गया था, लेकिन जिला एमएमजी अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. एके दीक्षित ने पहले ही बताया था कि बच्ची में जो लक्षण मिले हैं, वह पैपोलर आर्टिकेरिया (त्वचा रोग) के हैं।

इस बीमारी में बच्चों में गर्मी के मौसम में दाने और फुंसियां निकलती हैं। धूप में जाने पर यह परेशानी और बढ़ जाती है। जो भी लक्षण मिले हैं उन्हें देखते हुए डॉ. दीक्षित ने कहा था कि ये मंकी पॉक्स के लक्षण नहीं हैं।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया था कि परिवार के एक और बच्चे को कुछ दिनों पहले इसी तरह की खुजली और रैशेज हुए थे, लेकिन वह अपने आप सही हो गया। परिवार में इस बच्ची के अलावा दो और बच्चों में भी इसी तरह के लक्षण हैं। मंकी पॉक्स में इससे कुछ अलग तरह के दाने होते हैं और संक्रमित को तेज बुखार हो जाता है। इसके बावजूद जांच रिपोर्ट आने तक बच्ची को आइसोलेशन में ही रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें