फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में हुई पत्थरबाजी, दुकानें बंद और मौके पर पुलिस फोर्स तैनात

Tue, 12 Sep 2023 12:59 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियबाद

सार

इतवार बाजार मेंटलेनदेन के विवाद में दो पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई। सूचना पर अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर मामले को शांत कराया।
 
विज्ञापन
दो पक्षों में हुई पत्थरबाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खोड़ा थाना क्षेत्र के इतवार बाजार में सोमवार रात सभासद अफजल और दिलावर मलिक के बीच लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी हुई। मामला बढ़ने पर दुकानदारों ने अपनी दुकान बंद कर दी। दोनों पक्षों की तरफ से फेंके गए पत्थरों से एक स्कॉर्पियो गाड़ी का शीशा टूट गया। सूचना पर अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, खोड़ा के वार्ड 31 निवासी सभासद अफजल और दिलावर मलिक का काफी समय से दो लाख रुपये के लेनदेन का विवाद है। दोनों पक्षों में कई बार कहासुनी हो चुकी है। सोमवार शाम को दोनों पक्षों के लोग इतवार बाजार में एक डेंटिस्ट की दुकान के पास में बातचीत कर रहे थे। देर रात दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। इसमें एक पक्ष ने अचानक पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पत्थर और बोतल लगने के बाद लोग इधर-उधर भागने लगे। माहौल खराब होने पर दुकानदारों ने तुरंत अपनी दुकान बंद कर दीं।

स्थानीय लोगों के बीच चर्चा रही है कि दोनों पक्षों से दो-तीन लोग पथराव के दौरान घायल हो गए। फिलहाल उनका अभी कुछ पता नहीं चला है। वहीं, पत्थरों से डेंटिस्ट की दुकान के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। डायल 112 पर कंट्रोल रूम को पत्थरबाजी की सूचना मिलने पर तुरंत अधिकारी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


एसीपी स्वतंत्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के लोगों को चिन्हित करना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने मौके पर शांति व्यवस्था बनाकर कार्रवाई शुरू की। डीसीपी शुभम पटेल का कहना है कि लेनदेन के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़े थे। मारपीट की सूचना पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया। एक पक्ष की तरफ से पत्थर फेंके गए। सीसीटीवी फुटेज से उनकी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें