फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से मौत : नगर आयुक्त पहुंचे वसुंधरा, स्वास्थ्य विभाग रख रहा निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
वसुंधरा। सेक्टर एक में डेंगू से मौत मामले में स्थानीय लोगों की शिकायत पर नगर आयुक्त सोमवार सुबह एलआईजी कॉलोनी पहुंचे। कॉलोनी में फॉगिंग कराने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने जोन के कई अन्य इलाकों का भी निरीक्षण किया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डोर-टू-डोर सर्वे कराकर निगरानी रखी।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी कैलाशचंद्र शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह को चंद्रशेखर पार्क मेंं नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक पवन कुमार ने लोगों की समस्याओं को सुना। नगर आयुक्त ने लोगों की समस्याओं का हर संभव समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान पूरी कॉलोनी में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। वहीं नगर आयुक्त ने सेक्टर एक के अलावा पांच और दस के साथ-साथ मुख्य मार्ग, अटल चौक, बुद्ध चौक के आसपास की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इलाकों में गंदगी मिलने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। एसएफआई व सफाई नायकों को दो दिन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य विभाग टीम ने डोर टू डोर किया सर्वे
सहायक जिला मलेरिया अधिकारी विनीता मिश्रा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार इलाके में निगरानी रख रही है। सोमवार को कॉलोनी के घरों में डोर-टू-डोर सर्वे किया गया। लोगों को साफ सफाई रखने के लिए जागरूक किया गया। ताकि डेंगू का लार्वा पनप नहीं पाए। इलाके में फॉगिंग भी कराई गई। उन्होंने बताया कि मंगलवार को कॉलोनी में शिविर लगाकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें