फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिश लगी सौंफ का स्टाक सील, जांच को भेजा सैंपल

Tue, 14 Jun 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
भोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतिबंधित जहरीले रंगों (वाटर कलर) की पॉलिश लगी सौंफ की सप्लाई का भंडाफोड़ फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने किया है। किराना मंडी में यह गोरखधंधा चल रहा था। टीम ने सोमवार दोपहर छापा मारकर लाखों रुपये कीमत की सौंफ का स्टॉक सील कर दिया। इसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन



डीओ अजय जायसवाल ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि सौंफ को सुंदर दिखाने और लंबे समय तक खराब न होने देने के लिए उस पर रंगीन पॉलिश की जा रही है। इसमें जहरीले वाटर कलर का प्रयोग किया जा रहा है। इनके प्रयोग से कैंसर, टीबी और लीवर सोरोसिस जैसी गंभीर बीमारी हो जाती हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज तोमर के नेतृत्व में टीम ने रामनगर किराना मंडी स्थित मैसर्स जयभगवान के यहां से 48 बोरे रंगीन सौंफ पकड़ी। सौंफ का सैंपल लेने के बाद  स्टाक को सीज कर दिया गया है। यहां से सौंफ की सप्लाई एनसीआर में की जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान मालिक का कहना है कि वह सौंफ की केवल ट्रेडिंग करता है। यहां पर पॉलिश नहीं की जाती है। उन्हें रंगों के खतरे के बारे में जानकारी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें