करवाचौथ पर शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने बुधवार देर रात साढ़े 12 बजे एसएसपी दीपक कुमार खुद सड़कों पर उतरे। उन्होंने पुलिसकर्मियों को रात भर गश्त करने और अलर्ट रहने की हिदायत दी।
साथ ही पुलिस फोर्स के साथ पुराना बस अड्डा, लोहियानगर, हापुड़ रोड, राजनगर, हापुड़ चुंगी और कविनगर क्षेत्र में पैदल मार्च भी किया। इससे पहले मंगलवार रात डेढ़ बजे भी कप्तान चौधरी मोड़ पहुंचे थे। उन्होंने थानेदारों, चौकी इंचार्जों, लैपर्ड और पीसीआर पर तैनात पुलिसकर्मियों का रिस्पांस टाइम चेक किया।
एसएसपी ने बताया कि अधिकांश पुलिसकर्मी 15-20 मिनट में मौके पर आ गए। रिस्पांस टाइम सही रहा। हालांकि इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों की यूनिफार्म, जूते आदि ठीक नहीं थे, उन्हें सुधार की हिदायत दी गई।