फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा के मारा चांटा, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 09 Sep 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली के सामने रेलवे रोड पर बृहस्पतिवार दोपहर बाइक सवार चार युवकों ने एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर एक युवक ने छात्रा को चांटा मार दिया। छात्रा ने रोते हुए कोतवाली में पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक बाइक सीज कर दी गई है।
विज्ञापन


छात्रा की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर फरार अन्य तीनों युवकों की तलाश चल रही है। गिरफ्तार युवक आवारा किस्म का बताया गया है और पिछले कई दिन से छात्रा को आते-जाते परेशान कर रहा था।महम्मदपुर गांव निवासी किशोरी मोदीनगर रेलवे रोड स्थित रूकमणी मोदी कन्या इंटर कॉलेज में छात्रा नौवीं की छात्रा है। छात्रा ने बताया कि एक युवक उसे रोजाना आते-जाते परेशान कर रहा था।

छात्रा लगातार अनदेखी करती आ रही थी। बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे युवक अपने तीन सार्थियों के साथ रेलवे रोड पर पहुंचा और कॉलेज की छुट्टी के बाद अपनी सहेलियों के साथ घर लौट रही छात्रा को रोक लिया। युवक ने उस पर अश्लील फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा के विरोध कर शोर मचाने पर युवक ने छात्रा को चांटा लगा दिया।
विज्ञापन


इसके चलते छात्रा सहेलियों के साथ रोते हुए कोतवाली में पहुंची और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा ने बताया कि सूचना पर छात्रा की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की गई। जिसमें राहुल निवासी सीकरी खुर्द को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य फरार तीन सार्थियों की तलाश चल रही है।
विज्ञापन

संजीव
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें