मुख्य चुनाव आयुक्त के निर्देश के बाद यूपी सरकार ने प्रदेश भर के सभी जिलों में फोटोयुक्त मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह संक्षिप्त अभियान 15 सितंबर से 31 अक्तूबर तक चलेगा। इसके बाद 2 जनवरी 2017 को फाइनल फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
डीएम निधि केसरवानी ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 18 सितंबर, 25 सितंबर, 9 अक्तूबर एवं 23 अक्तूबर को विशेष रूप से अभियान चलाया जाएगा। इस मामले में प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वैंकटेशन की ओर से जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया है
निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य में प्रमुख भूमिका निभाने वाले अधिकारियों जैसे डीएम, एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, चकबंदी अधिकारी के साथ ही बीएलओ ड्यूटी में लगे आफिसर्स के ट्रांसफर पर आयोग की अनुमति के बिना 15 सितंबर से 2016 से 2 जनवरी 2017 के मध्य रोक लगा दी गई है।