फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कमरे से डॉक्टर के छह लाख चोरी, किरायेदारों पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र के भोपुरा स्थित गगन विहार सी-ब्लॉक में संचालित क्लीनिक के मालिक डॉ. सुरेश भारद्वाज ने अपने किरायेदारों पर छह लाख रुपये चोरी करने का आरोप लगाया है। चोरी क्लीनिक के ऊपर बने कमरे से हुई। उन्होंने एक सब्जी विक्रेता वीरसिंह को किराये पर दिया था। मामला 10 जून से 4 जुलाई के बीच का है, पुलिस ने 13 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


दर्ज मामले में चिकित्सक सुरेश भारद्वाज ने बताया कि वह मूलरूप से लोनी बॉर्डर थानाक्षेत्र के इंद्रापुरी निवासी हैं। बताया कि भोपुरा स्थित गगन विहार में भी उनका मकान है। यहां नीचे उनका क्लीनिक है और ऊपरी मंजिल पर दो कमरे हैं। एक कमरा सब्जी बेचने वाले वीर सिंह ने किराये पर लिया है। वहीं, दूसरा कमरा भी किराये पर है। बताया कि वीर सिंह के कमरे की दो चाभी हैं। 10 जून को उन्होंने अपनी एक प्रॉपर्टी बेचकर छह लाख रुपये वीरसिंह के कमरे में ही रखे थे। 4 जुलाई को जब वह वापस कमरे में रुपये लेने पहुंचे तब रकम गायब मिली। उन्होंने पूछताछ की, लेकिन वीर सिंह व उसके साथी ने कुछ जानकारी से इन्कार कर दिया। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश चल रही है, जल्द हिरासत में लेकर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें