फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्रॉपर्टी डीलर के घर दिन-दहाड़े लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र के राजेंद्र नगर सेक्टर-2 एचआईजी डुप्लेक्स निवासी प्रॉपर्टी डीलर सुनील कुमार राय के घर से चोर लाखों के जेवरात चोरी कर ले गए। वारदात 11 जुलाई को दिन-दहाड़े हुई। पुलिस ने 13 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। दर्ज मामले में सुनील कुमार राय ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे वह दिल्ली सगाई समारोह में गए थे। शाम करीब 8 बजे वह घर पहुंचे तब ताले टूटे मिले। सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के ताले टूटे हुए थे। अलमारी से चाेर लाखों के जेवरात और नकदी चुराकर ले गए। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द ही गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें