फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल खुला, बिजली कनेक्शन नहीं जुड़ा

Sat, 02 Apr 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
school - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालय और इंटर कालेजों में शुक्रवार से नया सत्र आरंभ हो गया। लेकिन बिजली कनेक्शन नहीं जुड़ सका। बिजली के बिना पंखे न चलने से गर्मी में बच्चों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन

बिजली बिल जमा न होने की वजह से स्कूलों की बिजली चार दिन पहले ही काट दी गई थी।

21 मार्च के बाद 1 अप्रैल को सभी स्कूल खुले। बिजली न होने से बच्चों को गर्मी में पढ़ाई करनी पड़ी।  प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि  तीन वर्षों से स्कूलों में बिजली बिल भुगतान के लिए बजट नहीं भेजा गया है। ऐसे में हजारों रुपये का बिल बकाया है। बिल भुगतान न करने पर स्कूलों में कनेक्शन काटे जा रहे हैं।

जल्द मिलेगी राहत
स्कूलों में बिजली बिल भुगतान के लिए 21 लाख की ग्रांट शासन ने भेजी है। सोमवार से सभी स्कूलों के हेड मास्टर के खाते में यह पैसा पहुंचा दिया जाएगा। शिक्षक बिजली बिल का भुगतान कर सकेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जिन विद्यालयों में जरूरत से ज्यादा बिल भेजा गया है, उसकी भी सूची बनवाई जा रही है ताकि इसकी जांच कराई जा सके।- डा. प्रवेश यादव, बीएसए
विज्ञापन


शिक्षकों ने भी मनाया काला दिवस
पुरानी पेंशन नीति लागू न होने से नाराज शिक्षकों ने सत्र के पहले दिन को काला दिवस के तौर पर मनाया। शिक्षकों ने बाजू में काली पट्टी बांधकर अध्यापन कार्य किया। संघ के मंत्री अनुज त्यागी ने बताया कि पेंशन लागू न होने से शिक्षकों में भारी रोष है। आने वाले दिनों में शिक्षक इस मांग को पूरा कराने के लिए बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें