फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सत्यापन मदरसों में नहीं दी जाएगी छात्रवृत्ति

Tue, 13 Sep 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
स्कूल - फोटो : indian Express
विज्ञापन
मदरसों में छात्रवृत्ति देने से पूर्व अधिकारियों द्वारा भौतिक सत्यापन कर वहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या का सही जायजा लेंगे।अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रभारी महेश कंडवाल ने बताया कि प्रदेश के अन्य जनपदों में मदरसे में फर्जीवाड़े की शिकायतें आ रही हैं। इसकी वजह से नया सर्कुलर जारी किया गया है।
विज्ञापन


प्रत्येक मदरसे के खाते में छात्रवृत्ति राशि भेजने से पूर्व प्रत्येक मदरसे का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। मदरसा संचालक द्वारा दी गई विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप क्लास में बच्चे हैं भी या नहीं, इसकी जांच के लिए अधिकारियों की अलग-अलग टीम बनाई जाएगी। मदरसों का यह सत्यापन पूरी तरह औचक होगा।
विज्ञापन


सरकारी पैसे का गलत प्रयोग न हो और छात्रवृत्ति के नाम पर किसी तरह की कोई धांधली न हो, इसके लिए पहले से ही सतर्कता बरती जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें