फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद के दिन खुला पासपोर्ट आफिस, हुआ काम

Tue, 13 Sep 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
पासपोर्ट - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पहले से ही जारी की गई अप्वाइंटमेंट के चलते मंगलवार को ईद होने के बावजूद पासपोर्ट आफिस में काम हुआ। आवेदकों की परेशानी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया था। दरअसल ईद के अवकाश पर बने संशय के चलते ऐसा हुआ।
विज्ञापन



गाजियाबाद पासपोर्ट से पश्चिमी यूपी के 13 जिलों के आवेदन स्वीकार किए जाते हैं। इसके लिए आनलाइन अप्वाइंटमेंट पहले ही जारी कर दी जाती हैं। करीब एक हजार अप्वाइंटमेंट साहिबाबाद स्थित पीएसके और 150 अप्वाइंटमेंट गाजियाबाद में हापुड़ चुंगी स्थित पासपोर्ट आफिस के लिए प्रति कार्यदिवस के लिए जारी की जाती हैं।

इस बार कैलेंडर में ईद का अवकाश 12 सितंबर को दर्शाया गया था। ऐसे में 12 को अवकाश के चलते 13 सितंबर के लिए अप्वाइंटमेंट करीब 15 दिन पूर्व ही जारी कर दी गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि चूंकि पहले ही करीब 1200 लोगों को अप्वाइंटमेंट जारी कर दी गई थी, इसी के चलते ईद का अवकाश 12 सितंबर को ही रखा गया।

आवेदकों को कोई परेशानी  न हो इसके लिए 13 सितंबर को पासपोर्ट आफिस में आवेदन स्वीकार किए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें