फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वीके सिंह के आवास पर जाने से रोका तो धरने पर बैठे यति सन्यासी, महामंडलेश्वर को जेड प्लस सुरक्षा की मांग

Sun, 28 Jan 2024 02:40 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

सन्यासियों की मांग है कि श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि को जेड प्लस सुरक्षा दी जाए। रविवार सुबह छह यति सन्यासी डासना देवी मंदिर से केंद्रीय मंत्री के आवास पर जाने के लिए रवाना होने वाले थे। इससे पहले ही सुबह आठ बजे इलाके की पुलिस मंदिर में पहुंच गई।
विज्ञापन
धरने पर बैठे सन्यासी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के आवास पर आमरण अनशन करने जा रहे यति सन्यासियों को पुलिस ने रोक दिया। उसके बाद छह यति संन्यासी कलक्ट्रेट के बाहर अनशन पर बैठ गए हैं। सन्यासियों की मांग है कि श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि को जेड प्लस सुरक्षा दी जाए। इस मांग को लेकर यति सन्यासियों ने हरिद्वार में हरकी पैड़ी से 25 दिसंबर 2023 को एक पदयात्रा भी निकाल चुके हैं।

विज्ञापन


रविवार सुबह छह यति सन्यासी डासना देवी मंदिर से केंद्रीय मंत्री के आवास पर जाने के लिए रवाना होने वाले थे। इससे पहले ही सुबह आठ बजे इलाके की पुलिस मंदिर में पहुंच गई। श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि को जेड प्लस सुरक्षा देने के लिए सभी सन्यासी आंदोलनरत हैं। यति सन्यासियों ने अब 21 जनवरी से केंद्रीय राज्यमंत्री एवं गाजियाबाद के सांसद जनरल वीके सिंह के आवास पर आमरण अनशन शुरू करने का एलान किया था। 

पुलिस ने श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा और गणतंत्र दिवस को लेकर ये अनशन एक हफ्ते के लिए टालने का आग्रह किया था, उसके बाद इसकी तारीख सात दिन आगे बढ़ा दी गई थी। यति नरसिंहानंद गिरि ने बताया, पुलिस ने उनके शिष्यों को मंत्री के घर जाने से रोक दिया। पुलिस ने साफ तौर पर कहा कि वे केंद्रीय मंत्री के घर नहीं जा सकते, इसके अलावा कहीं और अनशन कर सकते हैं। जिसके बाद छह यति सन्यासी कलक्ट्रेट परिसर के बाहर आमरण अनशन पर बैठ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें