फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: छह माह में बदलेगी साहिबाबाद की सूरत, लंबित विकास कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। नगर निगम ने टीएचए में अगले छह माह के दौरान करीब 200 लंबित विकास कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसका उद्देश्य शहर की सूरत बदलना है। इसके तहत प्रमुख मार्गों पर डिवाइडर, फुटपाथ और पार्कों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि मोहन नगर, वसुंधरा और इंदिरापुरम क्षेत्र में निर्माण, उद्यान और जलकल विभाग के माध्यम से बड़े स्तर पर विकास कार्य कराए गए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों और पार्षदों की मांग पर सड़क, जल निकासी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता मिली है। महापौर ने कहा कि अगले छह माह में शहर को अधिक साफ और सुंदर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रमुख सड़कों पर डिवाइडर और फुटपाथ विकसित किए जाएंगे। पार्कों का भी सुंदरीकरण कराया जाएगा। लंबित कार्य पूरे होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
नगर निगम के अनुसार, वर्ष 2023 से 2026 तक साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में करीब 585 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य हुए हैं। वसुंधरा जोन और इंदिरापुरम में लगभग 320 करोड़ रुपये से 932 कार्य कराए गए। वहीं, मोहन नगर जोन में करीब 265 करोड़ रुपये की लागत से 1078 कार्य पूरे किए गए। इनमें वार्डों के विकास के साथ मुख्य मार्गों से जुड़े कार्य भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें