फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: प्रापर्टी डीलर की हत्या में इनामी बदमाश गिरफ्तार, चार साल से था फरार

Tue, 02 Nov 2021 03:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन
गाजियाबाद के साहिबाबाद के शालीमार गार्डन में प्रापर्टी डीलर सुरेंद्र सिंह की हत्या में आरोपी 25 हजार के इनामी बदमाश भंवर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे बीकानेर कट करनगेट चौकी के पीछे से पकड़ा है। आरोपी चार साल से फरार चल रहा था। साहिबाबाद थाने में उस पर दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी नागेंद्र चौबे ने बताया कि 09 नवंबर 2017 को प्रापर्टी डीलर सुरेंद्र पाल सिंह शालीमार गार्डन में अपने कार्यालय पर बैठे हुए थे। उनका प्रापर्टी से संबंधित काम था।

इसी दौरान बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर सुरेंद्र की हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले में 10 लोगों को पकड़कर जेल भेज दिया था। जबकि आरोपी भंवर सिंह अभी तक फरार चल रहा था। वह घटना में षडयंत्र रचने का आरोपी था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें