मंगलवार रात को सपा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष राहुल यादव के नेतृत्व में मतगणना स्थल पर पहुंचे और ईवीएम में हेराफेरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई स्थानों पर स्ट्रांग रूम के बाहर ईवीएम पाई गई हैं, ऐसे में संभव है कि भाजपा हाईकमान ईवीएम में हेराफेरी कर परिणाम में फर्जीवाड़ा करा सकते हैं।
बुलंदशहर में मतगणना से पहले किसी भी प्रकार के फर्जीवाड़े को रोकने के लिए मंगलवार रात को सपाईयों ने स्ट्रांग रूम के पास डेरा डाल दिया। इस दौरान मंडी परिसर में आने वाले वाहनों की तलाशी ली जाती रही। पुलिस अधिकारियों ने सपाइयों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सपा कार्यकर्ताओं ने मतगणना की सुबह तक निगरानी करने की बात कही है।
विज्ञापन
मंगलवार रात को सपा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष राहुल यादव के नेतृत्व में मतगणना स्थल पर पहुंचे और ईवीएम में हेराफेरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई स्थानों पर स्ट्रांग रूम के बाहर ईवीएम पाई गई हैं, ऐसे में संभव है कि भाजपा हाईकमान ईवीएम में हेराफेरी कर परिणाम में फर्जीवाड़ा करा सकते हैं।
राहुल यादव ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश भर के जिलों में ईवीएम की सुरक्षा के लिए प्रभारी तैनात किए हैं। जिले में एमएलसी जितेंद्र यादव को प्रभारी बनाया गया है, जिनके नेतृत्व में सौ से अधिक कार्यकर्ता एकत्रित होकर ईवीएम की निगरानी के लिए पहुंचे हैं।
विज्ञापन
वहीं, रालोद की ओर से मतगणना स्थान पर तैनात किए गए जुल्फिकार ने बताया कि स्ट्रांग रूम के पास सुरक्षा कड़ी है, यहां कोई फर्जीवाड़ा नहीं है। उन्होंने बताया कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भी उनसे फोन पर वार्ता करते हुए स्थिति के बारे में जानकारी ली गई है।