लोनी में इलेक्ट्रिक बसों को चलाने विधायक ने लिखा पत्र
लोनी। लोनी में इलेक्ट्रिक बसों को चलाने की मांग को लेकर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बृहस्पतिवार को परिवहन मंत्री अशोक कटारिया को पत्र लिखा है। वहीं विधायक ने नाईपुरा कॉलोनी में करंट से झुलसे मृतक के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये के चेक वितरित किए। विधायक ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा जिले में यातायात को सुगम बनाने और प्रदूषण स्तर में सुधार के लिए इलेक्ट्रिक बस का संचालन किया जाना है।
विधायक ने बताया कि परिवहन मंत्री से गाजियाबाद नया बस अड्डा से बंथला-चिरोड़ी होते हुए सिरोली नहर तक, लोनी बॉर्डर बस डिपो से ट्रॉनिका सिटी तक बसों के संचालन की मांग की है। उन्होंने बताया कि लोनी में इलेक्ट्रिक बसों के चलने से यात्रियों को लाभ मिलेगा। उधर, विधायक ने नाईपुरा कॉलोनी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुए हादसे में मारे गए विजयकांत झा के धेवते राजू झा के परिवार वालों को पांच-पांच लाख रुपये का चेक सौंपा। विधायक ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से भी आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं अधिशासी अभियंता यादवेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द ही क्षेत्र के जर्जर तारों को बदला जाएगा। जिससे हादसों की पुनरावृत्ति न हो। संवाद