फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rapid X Metro: छह महीने में मेरठ साउथ तक दौड़ेंगी नमो भारत ट्रेनें! चार स्टेशनों का निर्माण अंतिम चरण में

Wed, 25 Oct 2023 09:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

नमो भारत ट्रेनों को चलाने के लिए दूसरे चरण में मेरठ साउथ तक ट्रैक बिछाने के साथ-साथ ओएचई लाइन बनाने का काम दिन-रात किया जा रहा है। अप्रैल-2024 तक साहिबाबाद से मेरठ साउथ स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन पहुंच सकती है।
विज्ञापन
rapid rail - फोटो : amr ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरआरटीएस रेल कॉरिडोर पर साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किलोमीटर लंबे के प्राथमिकता खंड पर नमो भारत ट्रेन का सफर शुरू हो जाने के बाद अब दूसरे चरण का काम तेज हो गया है। छह महीने में दुहाई से मेरठ साउथ तक इस ट्रेन को दौड़ाने की तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन


द्वितीय चरण के इस खंड पर ट्रैक बिछाने के साथ-साथ ओएचई लाइन बनाने का काम दिन-रात किया जा रहा है। अप्रैल-2024 तक साहिबाबाद से मेरठ साउथ स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन पहुंच सकती है।

एनसीआरटीसी ने दुहाई से मेरठ साउथ तक 21 किलोमीटर लंबे इस खंड में करीब 75 फीसदी काम पूरा कर लिया है। एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स का कहना है कि दुहाई से मेरठ साउथ तक बनाए जा रहे चार स्टेशनों पर कॉनकोर्स और प्लेटफार्म का निर्माण कर लिया गया है। 
विज्ञापन


अब स्टेशनों की छत बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। स्टेशनों पर फिनिशिंग का काम किया जा रहा है। दो स्टेशनों पर एस्कलेटर लगाने का काम भी शुरू हो चुका है। जून 2025 तक पूरे कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाना है।

मुरादनगर-मोदीनगर साउथ तक बिछा ट्रैक
एनसीआरटीसी के अधिकारियों का कहना है कि मुरादनगर और मोदीनगर साउथ स्टेशनों पर ट्रैक बिछाने का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। ट्रैक बिछाने के साथ-साथ ओएचई लाइन भी बनाई जा रही हैं। दिल्ली से मेरठ तक पूरे रूट पर वायाडक्ट और सुरंग बनाने का काम पहले ही पूरा हो चुका है।

दूसरे चरण में क्या-क्या होगा
- दूसरे चरण में चार स्टेशन होंगे (मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ, मेरठ साउथ)
- दुहाई से मोदीनगर साउथ तक 21 किलोमीटर होगी कॉरिडोर की लंबाई
- करीब 11 किलोमीटर से ज्यादा ट्रैक बिछकर हो चुका तैयार

- तकरीबन 8 किलोमीटर ओएचई लाइन बन जाएगी अगले सप्ताह तक
- वायाडक्ट बनाने का काम शताब्दी नगर तक हो चुका पूरा।
विज्ञापन

गाजियाबाद की फर्म ने डिजाइन किया रैपिड रेल के स्टेशनों का इंटीरियर
रैपिडएक्स स्टेशनों के इंटीरियर का डिजाइन गाजियाबाद की फर्म सनड्रीम ग्रुप ने तैयार किया है। फर्म के सीईओ हर्ष गुप्ता ने बताया कि प्राथमिकता खंड के पांचों स्टेशन उन्हीं की फर्म ने तैयार किए हैं। अब अन्य स्टेशनों का इंटीरियर तैयार किया जा रहा है। उनका कहना है कि उन्हें गर्व है कि वह नमो भारत जैसे देश के सबसे बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बने हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें