फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिड रेल कॉरिडोर में बाधा बनी 40 हाईटेंशन लाइनें

विज्ञापन
विज्ञापन
रैपिड रेल कॉरिडोर की बाधा दूर, जल्द शिफ्ट होंगी 40 एचटी लाइन
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली सराय काले खां से मेरठ तक प्रस्तावित रैपिड रेल कॉरिडोर में पड़ने वाली बिजली की हाईटेंशन लाइनों को शिफ्ट करने की शुरुआत हो गई है। कॉरिडोर के गाजियाबाद के भाग में बिजली की कुल 42 हाईटेंशन लाइनों को शिफ्ट किया जाना है। एनसीआरटीसी की मांग पर यूपी पावर कारपोरेशन ने 42 में से दो महत्वपूर्ण एचटी लाइनों को शिफ्ट करने का काम मंगलवार को पूरा कर लिया है। यूपीपीसीएल ने मुरादनगर में 220 केवी की सिंगल सर्किट लाइन और 400 केवी गाजियाबाद सब-स्टेशन लाइन को शिफ्ट किया है। जल्द ही बाकी लाइनों के शिफ्ट होने से कॉरिडोर के निर्माण की बाधा हट जाएगी।
गाजियाबाद में कॉरिडोर के अंदर आने वाली बाकी एचटी लाइनों की शिफ्टिंग का काम तेज गती से जारी है। वर्तमान में आरआरटीएस कॉरिडोर में गाजियाबाद वाले भाग में साहिबाबाद से दुहाई के बीच 17 किमी लंबे अनुभाग पर निर्माण कार्य तेजी से जारी है। ऐसे में विभिन्न हिस्सों में निर्माण कार्य शुरू करने से पहले बड़ी हाईटेंशन लाइनों की शिफ्टिंग के एनसीआरटीसी प्रयास कर रही है। एनसीआरटीसी के अधिकारी पावर कारपोरेशन के अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं। इस कड़ी में पहले दो एचटी लाइनों को शिफ्ट करने में सफलता मिली है।
विज्ञापन

30274 करोड़ के 82 किमी लंबे पहले रैपिड रेल कॉरिडोर में प्रारंभिक पाइल लोड टेस्टिंग का कार्य शुरू होने के साथ राजनगर एक्सटेंशन चौराहे के पास पिलर्स के लिए काम जारी है। गाजियाबाद में कुल सात स्टेशनों में साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया चौराहा से पहले, मेरठ रोड तिराहे के पास, गुलधर में विकासनगर के सामने, दुहाई में बीबीडीआईटी इंस्टीट्यूट के सामने, मुरादनगर, मोदीनगर नॉर्थ में आईसीआईसीआई बैंक के सामने और मोदीनगर साउथ में मोदी गार्डन के सामने स्टेशन शामिल हैं। हाई स्पीड रेल से 60 मिनट से भी कम समय में मेरठ से नई दिल्ली की दूरी तय की जा सकेगी। आरआरटीएस ट्रेन की डिजाइन स्पीड 180 किमी प्रति घंटा है, जबकि ऑपरेशनल स्पीड 160 किमी प्रति घंटा निर्धारित है। ट्रेन की औसत स्पीड 100 किमी प्रति घंटा होगी।
विज्ञापन

कोट...
रैपिड रेल कॉरिडोर के गाजियाबाद के अनुभाग में कुल 42 एचटी लाइनों को शिफ्ट किया जाना है। इनमें से 220 व 400 केवी की दो लाइनों को शिफ्ट करने का काम पूरा हो चुका है। बाकी एचटी लाइनों की शिफ्टिंग का काम प्रगति पर है। - सुधीर कुमार शर्मा, सीपीआरओ, एनसीआरटीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें