फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दीपुरम हत्याकांडः पति पत्नी के रिश्ते में जहर घोल रहा आरोपी भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
शताब्दीपुरम हत्याकांड:
विज्ञापन

पति-पत्नी के रिश्ते में जहर घोलने वाला जेल भेजा
मसूरी/गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र के न्यू शताब्दीपुरम में बीते शुक्रवार को पत्नी और तीन बेटियों की हत्या के बाद खुदकुशी के के मामले पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना आरोपी की वजह से दोनों के रिश्तों में जहर घुला था। एसपी देहात नीरज कुमार जादौन ने बताया कि न्यू शताब्दीपुरम निवासी प्रदीप ने अपनी पत्नी संगीता और तीन बेटियों मनस्वी, ओजस्वी व यशस्वी की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली थी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से कई बिंदुओं पर जांच की जा रही थी। जांच में सामने आया कि संगीता के साथ काम करने वाला युवक उनकी जिंदगी में जहर घोल रहा था, जिससे दोनों पति पत्नी के बीच में कड़वाहट बढ़ती जा रही थी। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम कपिल पिप्पल निवासी रामनगर जगदीशपुरा थाना जगदीशपुरा जिला आगरा वर्तमान पता गोविंदपुरम थाना कविनगर बताया। संगीता अपना मकान बेचकर उसी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। इस बात को लेकर प्रदीप और आरोपी का कई बार झगड़ा भी हुआ। पुलिस ने आरोपी के पास से संगीता का आईडी कार्ड भी बरामद किया है।
लाकर दिया था काला टेप
कपिल ने बताया कि संगीता को खरगोश पालने का शौक था। पहले कुछ समय पहले खरगोश लेकर आई थी। उसके रहने के लिए गत्ते का घर बनाना था। उसने काली टेप कपिल से लाने के लिए कहा। कपिल ने उसे काली टेप लाकर दे दी थी, जिससे प्रदीप ने हत्या को अंजाम दिया। कपिल मथुरा में रहने वाले अपने भाई की स्टेशनरी की दुकान से टेप लाया था।
विज्ञापन

मॉल में हुई थी मुलाकात
एसपी देहात ने बताया कि प्रदीप संगीता अपने साथ आरडीसी के गौड़ मॉल में घूमने के लिए जाते थे। इसी दौरान आरोपी कपिल से दोनों की मुलाकात हो गई। सवा साल से प्रदीप को दोनों पर शक हुआ तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

आर्थिक मदद करती थी संगीता
एसपी देहात ने बताया कि आरोपी काफी समय तक बेरोजगार रहा। उस दौरान संगीता उसकी आर्थिक मदद करती थी। आरोपी की नौकरी भी संगीता ने एम्स की कमला नेहरू नगर स्थित शाखा में नौकरी लगवा दी थी। संगीता ने उसे गोविंदपुरम में कमरा दिलाने में भी मदद की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें