फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिड रेल कॉरिडोर: सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट पर आस्था का अड़ंगा, मंदिर-दरगाह ने रोका काम

Sat, 02 Oct 2021 08:59 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

आरआरटीएस की ओर से कार्यकारी निदेशक आरपी कौशर ने बताया कि कॉरिडोर पर तेजी से काम चल रहा है। मोदीनगर में सिखेड़ा रोड पर सड़क से सटकर मंदिर और दरगाह है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम और सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट रैपिड रेल कॉरिडोर पर आस्था का अड़ंगा लग गया है। मोदीनगर में साउथ साइट स्टेशन के पास रोड पर बने मंदिर और दरगाह ने कॉरिडोर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है।

विज्ञापन


कुछ लोग इन स्थलों को यहां से हटने नहीं दे रहे हैं। स्थलों की शिफ्टिंग कराने के लिए एनसीआरटीसी के अधिकारी नगर पालिका और प्रशासन के अधिकारियों से एक माह से सहयोग मांग रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई रास्ता नहीं निकला सका है। 

सिखेड़ा रोड पर सड़क से सटकर है मंदिर-दरगाह
आरआरटीएस की ओर से कार्यकारी निदेशक आरपी कौशर ने बताया कि कॉरिडोर पर तेजी से काम चल रहा है। मोदीनगर में सिखेड़ा रोड पर सड़क से सटकर मंदिर और दरगाह है। यहां पर कॉरिडोर का घेरा बनाने में दोनों स्थल अड़चन बन रहे हैं।
विज्ञापन


घेरा बनाने के बाद सड़क संकरी हो जाएगी। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर चलने वाले वाहनों का आवागमन बाधित होगा। स्थलों के यहां से शिफ्ट होने के बाद कॉरिडोर का काम और तेज चलेगा। साथ ही रोड पर वाहनों का आवागमन भी बाधित नहीं होगा।

विज्ञापन

लोगों के विरोध से आ रही दिक्कत 

निदेशक ने बताया कि कुछ स्थानीय लोग दोनों स्थलों को आस्था से जोड़कर विरोध कर रहे हैं। इन स्थलों को यहां से शिफ्ट करने के लिए एक महीने से प्रयास किया जा रहा है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को दो बार पत्र लिखकर काम में सहयोग करने के लिए कहा गया।

अधिकारी का कहना है कि एनसीआरटीसी अपने स्तर से पुलिस की व्यवस्था कर ले। पहले 16 फिर 22 सितंबर को पत्र दिया गया। एनसीआरटीसी की ओर से जिलाधिकारी को पत्र लिखकर काम में सहयोग कराने की मांग की गई है। पत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त से यहां काम प्रभावित हो रहा है। शिफ्टिंग कराने जाने वाली टीम का विरोध किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें