फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दुष्कर्म पीड़िता का नाम काट बहन से बोली प्रिंसिपल, इसकी जल्द करा दो शादी; मजबूर बाप संग लेकर जाएगा स्कूल

Fri, 12 Jul 2024 10:05 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम।

सार

पिता का दावा है कि प्रिंसिपल ने बहन से पीड़िता की पूरी घटना के बारे में पूछने का प्रयास किया जिस पर उसने सिर्फ इतना कहा कि इस बारे में पापा बात करेंगे। यह कहने पर प्रिंसिपल ने कहा कि छात्रा का स्कूल से नाम काट दिया है, उसकी जल्दी शादी करा दो। 
विज्ञापन
प्रिंसिपल ने दुष्कर्म पीड़िता का नाम काटा - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजियाबाद स्थित इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के एक कॉलेज में नौवीं कक्षा की दुष्कर्म पीड़िता का नाम काटकर प्रिंसिपल और प्रबंधन की संवेदनहीनता सामने आई है। पिता का आरोप है कि गुरुवार को प्रिंसिपल ने उनकी बड़ी बेटी को बुलाकर कहा कि उसे अब स्कूल मत भेजना इसकी जल्दी शादी करा दो। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारी और पुलिस से गुहार लगाई है। पिता की शिकायत पर इंदिरापुरम पुलिस दो दिन पहले आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन

पिता ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी नौवी कक्षा की छात्रा है। कॉलोनी में एक युवक किराए के कमरे में रहता था। उसने इंस्टाग्राम के जरिए बेटी से नजदीकी बढ़ाई और दोस्ती के बहाने कई बार स्वर्णजयंती पार्क ले गया था। वहां छात्रा की फोटो और वीडियो बनाकर मोबाइल में कैद कर ली। उन फोटो-वीडियो से आरोपी ने छात्रा को कई बार धमकी दी कि यदि वह उसकी बात नहीं मानेगी तो वो इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। 

छात्रा उसकी धमकी से काफी डर गई। वह छात्रा को नोएडा के एक होटल में अलग-अलग समय पर पांच बार ले गया। वहां उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। छात्रा ने जब विरोध किया तो उसे शादी का झांसा दे दिया। मई माह में छात्रा ने पिता को तबीयत खराब होने के बारे में बताया तो उन्हें शक होने लगा। उन्होंने डॉक्टर से इलाज करा कर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने तत्काल मामले को गंभीरता से लेकर जांच की। पुलिस ने दुष्कर्म और धमकी देने व फोटो वीडियो बनाने के मामले में पड़ोसी पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

दुष्कर्म से डरी-सहमी छात्रा नहीं जा रही थी कॉलेज
पिता का कहना है कि पड़ोसी की गंदी हरकत से छात्रा डर और सहम गई थी। वह किसी से बात नहीं कर रही थी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से इस संबंध में बात की और छात्रा का मानसिक तनाव खत्म करने के लिए घर-परिवार का अच्छा वातावरण बनाया। वह अपने आप को सुधार भी रही थी लेकिन गुरुवार को पीड़िता की बड़ी बहन अकेले कॉलेज गई तो प्रिंसिपल ने अपने ऑफिस में बुलाया। 

अब पिता का दावा है कि प्रिंसिपल ने बहन से पीड़िता की पूरी घटना के बारे में पूछने का प्रयास किया जिस पर उसने सिर्फ इतना कहा कि इस बारे में पापा बात करेंगे। यह कहने पर प्रिंसिपल ने कहा कि छात्रा का स्कूल से नाम काट दिया है, उसकी जल्दी शादी करा दो। छात्रा ने घर आकर पिता को पूरी घटना बताई। उन्होंने प्रिंसिपल से फोन पर सम्पर्क करने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं हुई। पिता के मुताबिक, रात करीब साढ़े आठ बजे स्कूल प्रिंसिपल ने कॉल करके बुलाया है। वह शनिवार को छात्रा को साथ लेकर स्कूल जाएंगे।

इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि पीड़िता का स्कूल से नाम काटने की सूचना मिली है। गंभीरता के साथ इंदिरापुरम पुलिस ने तुरंत प्रबंधन से बात की। छात्रा को कहीं कोई समस्या नहीं होगी। दुष्कर्म की घटना में आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। 
 
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन का वर्जन
प्रिंसिपल का कहना है कि नौवीं-दसवीं कक्षा में एक या दो और 11वीं कक्षा में तीन से चार बच्चों के नाम काटे गए थे। इनमें छात्रा का भी नाम शामिल है। वह महीने के शुरुआत से स्कूल नहीं आ रही थी। उसके साथ हुई घटना की जानकारी नहीं थी। छात्रा स्कूल आएगी तो उसका दाखिला कर पढ़ाई शुरू करा दी जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें