फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बढ़ने लगा एक्यूआई, खतरनाक स्तर पर पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिर बढ़ने लगा एक्यूआई, खतरनाक स्तर पर पहुंचा
विज्ञापन

साहिबाबाद। गाजियाबाद शहर का एक्यूआई बुधवार को साढ़े तीन सौ पार करते 366 दर्ज किया गया। गाजियाबाद देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। रात दो बजे से दोपहर एक बजे तक पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर सबसे अधिक रहा। इस दौरान यह मानकों से पांच से छह गुना ज्यादा मापा गया। सुबह के समय स्मॉग छाया रहा। इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

एक्यूआई एक बार फिर से तेजी से बढ़ रहा है। शहर का एक्यूआई रेड जोन में आ गया है। दिन में तो शहर के हवा की गुणवत्ता कुछ साफ रहती है लेकिन रात और सुबह में पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर मानकों से करीब पांच से छह गुना अधिक हो जाता है। सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक संजय नगर इलाके में रात में पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर मानकों से तीन से चार गुना अधिक दर्ज किया गया। सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक स्थिति बेहद खराब रही। पीएम दस पांच गुना तो पीएम 2.5 करीब सात गुना अधिक रहा। लोनी में भी पीएम दस और पीएम 2.5 रात को चार से पांच गुना अधिक था, लेकिन सुबह यह छह से सात गुना अधिक हो गया। सुबह दस बजे पीएम दस का स्तर 602 और पीएम 2.5 का स्तर 409 दर्ज किया गया। इंदिरापुरम में भी रात को पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर मानकों से तीन से चार गुना अधिक दर्ज किया गया। सुबह 11 बजे तो पीएम दस का स्तर 528 और पीएम 2.5 का स्तर 379 तक पहुंच गया। दो बजे के बाद यह गिरकर मानकों के आसपास आ गया। वसुंधरा की स्थिति तो सबसे ज्यादा खराब रही। यहां पर तो पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर रात में पांच गुना अधिक रहा। जबकि सुबह 11 बजे पीएम दस 660 तक पहुंच गया। इस वक्त पीएम 2.5 भी 417 दर्ज किया गया। यहां पर भी दो बजे के बाद पीएम दस और पीएम 2.5 में तेजी से गिरावट हुई।
विज्ञापन

प्रदूषित शहरों की सूची
गाजियाबाद - 366
कानपुर - 346
ग्रेटर नोएडा - 340
यमुना नगर - 340
भिवाड़ी - 338
पानीपत - 334
पटना - 327
बागपत - 323
नोएडा - 320
हिसार - 314
मुजफ्फरपुर - 313
पिछले एक सप्ताह के प्रदूषण के आंकड़े
20 नवंबर 368
19 नवंबर 330
18 नवंबर 256
17 नवंबर 218
16 नवंबर 347
15 नवंबर 471
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें