फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRTS Corridor: पीएम मोदी ने कॉरिडोर के दूसरे खंड का किया उद्घाटन, अब 34KM की तय कर सकेंगे दूरी, जानें सब कुछ

Wed, 06 Mar 2024 05:26 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर

सार

सांसद वीके सिंह ने कहा कि नमो भारत ट्रेन जल्द ही मेरठ तक शुरू हो जाएगी। अभी साहिबाबाद से मोदीनगर तक की यात्रा सुखद, आरामदायाक और समयापयोगी हो गई है।
विज्ञापन
दिल्ली मेरठ रैपिड रेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देश की पहली नमो भारत ट्रेन के दूसरे खंड (दुहाई से मोदीनगर नॉर्थ) का वर्चुअल उद्घाटन किया। यह खंड 17 किमी लंबा है। प्रधानमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। 

विज्ञापन

मुरादनगर स्टेशन पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल, बागपत सांसद सतपाल सिंह, सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई, विधायक अजीतपाल त्यागी, विधायक डॉ. मंजू शिवाच, मंडलायुक्त मेरठ सेल्वा कुमारी जे, डीएम इंद्र विक्रम सिंह, आरआरटीएस के प्रबंधक विनय कुमार सिंह वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसे ही ट्रेन को हरी झंडी दिखाई स्टेशन पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर अभिवादन किया। इस सेक्शन में मुरादनगर, मोदीनगर साउथ व नॉर्थ तीन स्टेशन हैं। इस सेक्शन के उद्घाटन से नमो भारत सेवाएं दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर 34 किमी. के सेक्शन पर निर्बाध रूप से उपलब्ध हो जाएंगी, जिसमें साहिबाबाद से मोदीनगर नॉर्थ तक कुल आठ स्टेशन होंगे। 

केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं में गति से प्रगति का जीता जागता उदाहरण है आरआरटीएस की यह सेवाएं। 2014 से मोदी सरकार के नेतृत्व में देश प्रगति की राह पर लगातार आगे बढ़ता जा रहा है और आगे भी बढ़ता रहेगा। इससे सांसद वीके सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर देते हुई सलामी दी गयी। आरआरटीएस के प्रबंधक विनय कुमार सिंह द्वारा सभी अतिथियों को पटका पहनाकर सम्मानित करते हुए पौधा भेंट किया गया। सांसद वीके सिंह ने कहा कि नमो भारत ट्रेन जल्द ही मेरठ तक शुरू हो जाएगी। अभी साहिबाबाद से मोदीनगर तक की यात्रा सुखद, आरामदायाक और समयापयोगी हो गई है और जल्द ही यह सेवा दिल्ली से मेरठ तक शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

आठ मार्च से लोग कर सकेंगे सफर
एनसीआरटीसी के प्रबंधक विनय कुमार सिंह ने बताया कि उद्घाटन के बाद मुरादनगर से मोदीनगर उत्तर स्टेशन तक यात्री 8 मार्च से ट्रेन में सफर कर सकेंगे। बताया कि दिल्ली और मेरठ खंड में भी निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें