इससे पहले साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक 17 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर 20 अक्तूबर 2023 से नमो भारत ट्रेन का संचालन शुरू हो चुका है। अब 17 किलोमीटर लंबे इस खंड पर भी संचालन शुरू हो जाने के बाद 34 किलोमीटर का सेक्शन ऑपरेशनल हो जाएगा। 34 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर अब आठ स्टेशन होंगे। इनमें साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुरादनगर, मोदीनगर साउथ और मोदीनगर नार्थ शामिल हैं। हालांकि अब नमो भारत ट्रेन दुहाई स्टेशन से दुहाई डिपो में जाने की बजाय सीधे मुरादनगर स्टेशन पर और यहां से मोदीनगर नार्थ स्टेशन तक जाएगी। एनसीआरटीसी के अधिकारियों का कहना है कि आम यात्री इस ट्रेन में एक-दो दिन बाद से सफर कर पाएंगे। इसके लिए तैयारी की जा रही हैं।
मुरादनगर स्टेशन पर पूरी हुई तैयारियां
दुहाई से मोदीनगर तक ट्रेन का संचालन शुरू करने के लिए एनसीआरटीसी ने मुरादनगर स्टेशन पर तैयारियां पूरी कर ली है। स्टेशन को फूलों से सजाया गया है। मंगलवार को कर्मचारी स्टेशन की साफ-सफाई और सजावट में जुटे रहे। बुधवार सुबह आठ बजे एनसीआरटीसी के बड़े अधिकारी यहां पहुंच जाएंगे। इसके बाद स्थानीय सांसद वीके सिंह, स्थानीय विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधि और भाजपा संगठन के पदाधिकारी पहुंचेंगे। सुबह 10 बजे उद्घाटन होगा।
यह होंगी किराया दरें
स्टेशन से साहिबाबाद---गाजियाबाद---गुलधर---दुहाई---दुहाई डिपो---मुरादनगर---मोदीनगर साउथ---मोदीनगर नार्थ
साहिबाबाद ---30---30---40---50---60---80---90
गाजियाबाद---30---20---30---30---40---60---80
गुलधर---30--- 20 --- 20---30---30---50---60
दुहाई---40---30---20--- 20---20---40---50
दुहाई डिपो---50---30---30---20---30---40---50
मुरादनगर---60---40---30---20---30---20---30
मोदीनगर साउथ---80---60---50---40---40---20---20
मोदीनगर नार्थ---90---80---60---50---60---30---20