फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड नहीं तो जुलाई से सब्सिडी बंद

Fri, 17 Jun 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
आधार कार्ड - फोटो : demo pic
विज्ञापन
 गैस कंपनियां जुलाई से सब्सिडी के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य करने जा रही हैं। इसके बाद जिन उपभोक्ताओं के पास आधार कार्ड नहीं होगा, उन्हें सब्सिडी नहीं मिलेगी। अभी तक बिना आधार कार्ड के भी उपभोक्ताओं के अकाउंट में सब्सिडी दी जा रही है।
विज्ञापन



सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए आधार कार्ड जरूरी दस्तावेज बन गया है। गैस कंपनियों ने नए वित्तीय वर्ष के शुरू होने से पहले यह निर्देश दिए थे कि जिन उपभोक्ताओं ने आधार कार्ड को अपने अकाउंट से लिंक  नहीं कराया है, वे जल्द से जल्द लिंक करा लें। बाद में कंपनियों ने इसकी अनिवार्यता खत्म कर दी थी।


अब दोबारा से कंपनियां आधार कार्ड की अनिवार्यता लागू करने जा रही हैं। गैस डिस्ट्रीब्यूटर ईरेश कुमार ने बताया कि संभावना है कि जुलाई से उन्हीं गैस उपभोक्ताओं के खाते में सब्सिडी की धनराशि जाएगी, जिसका आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक होगा। गाजियाबाद में करीब 30 से 35 प्रतिशत उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनका आधार कार्ड गैस कनेक्शन से लिंक नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि अब इन उपभोक्ताओं को सब्सिडी देना संभव नहीं होगा। इसलिए बुकिंग के वक्त एजेंसी आने वाले ग्राहकों को बताया जा रहा है कि वह अपना आधार कार्ड अकाउंट से लिंक कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें