फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में ओमिक्रॉन की दस्तक: गाजियाबाद के दंपती में संक्रमण की पुष्टि, फिलहाल दोनों पूरी तरह स्वस्थ

Fri, 17 Dec 2021 09:11 PM IST
सुशील कुमार माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

दंपती की रिपोर्ट वर्तमान में नेगेटिव है। दोनों होम आइसोलेशन में थे। किसी भी प्रकार की स्वास्थ संबंधी कोई परेशानी नहीं है। अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
ओमीक्रॉन। - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद जिले में ओमिक्रॉन की दस्तक हो गई है। नेहरू नगर निवासी बुजुर्ग दंपती की जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि दंपती अब बिलकुल स्वस्थ हैं और संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

विज्ञापन


नेहरू नगर निवासी तीन दिसंबर को मुंबई की यात्रा कर लौटे बुजुर्ग दंपती को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। दंपति 29 नवंबर को मुंबई की यात्रा कर जयपुर होते हुए कार से गाजियाबाद लौटे थे। खांसी की शिकायत के बाद एक निजी लैब में जांच के बाद दोनों में कोरोना की पुष्टि हुई। होम आइसोलेशन में दोनों का इलाज किया गया। 

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों का सैंपल लेकर जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा था। जिसके बाद ओमिक्रॉन का पता चला। 15 दिसंबर को दोनों की दूसरी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने इनके संपर्क में आने वाले 39 लोगों की भी जांच कराई थी।
विज्ञापन


कोरोना के 22 नए मरीज मिले
प्रदेश में कोरोना के 22 नए मरीज मिले हैं। अब प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 164 हो गई है। हालांकि, बीते 24 घंटे में 15 संक्रमितों को अस्पतालों से छुट्टी भी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 24 घंटे के दौरान 178314 सैंपल की जांच की गई। वहीं, प्रदेश में शुक्रवार को 13.73 लाख से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया गया। अब कुल 18.30 करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें