फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: बाइक अनियंत्रित होने से गंगनहर में गिरे दंपती, युवक ने बचाई जान, महिला की तलाश में जुटे गोताखोर

Fri, 17 Dec 2021 05:09 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

सरफराज तैर कर बाहर निकल गए, जबकि उनकी पत्नी शहनाज पानी के तेज बहाव में बह गई। जिसकी तलाश में घाट पर मौजूद लोकल गोताखोर जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
गंग नहर में गिरे दंपती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के जलालाबाद गांव निवासी सरफराज और उनकी पत्नी शहनाज किसी काम से मुरादनगर आए थे। घर वापस लौटते समय जब वह गंगनहर रेलवे पुल के पास पहुंचे तो अचानक से उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई। जिसके कारण दोनों दंपती मोटरसाइकिल के साथ गंग नहर में गिर गए। 
विज्ञापन


सरफराज तैर कर बाहर निकल गए, जबकि उनकी पत्नी शहनाज पानी के तेज बहाव में बह गई। जिसकी तलाश में घाट पर मौजूद लोकल गोताखोर जुटे हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं दूसरी ओर गंग नहर घाट पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें