फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मांगें पूरी नहीं हुईं तो डिजिटल स्ट्राइक करेंगे एनएचएम कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजियाबाद। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का एलान किया है। बुधवार को संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर मांगें पूरी करने की मांग की। मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर कर्मचारियों ने एक अक्तूबर से डिजिटल स्ट्राइक के साथ काला फीता बांधकर काम करने का निर्णय लिया है। पांच, छह और सात अक्तूबर को सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन भी किया जाएगा।
संघ पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में एनएचएम के तहत एक लाख से अधिक संविदा कर्मचारी कार्यरत हैं। गाजियाबाद में करीब 1500 कर्मचारी स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान दे रहे हैं। उनका कहना है कि कोरोना काल में भी कर्मचारियों ने सेवाएं दीं, लेकिन लंबे समय से नियमितीकरण समेत उनकी कई मांगें लंबित हैं। कर्मचारियों ने न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित करने और वेतन वृद्धि की नीति लागू करने की मांग की है। लंबे समय से कार्यरत संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण के साथ रिक्त पदों को जल्द भरने और स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है। इसके अलावा ग्रेच्युटी, स्वास्थ्य बीमा और अन्य सामाजिक सुरक्षा का लाभ देने की मांग की गई है।
विज्ञापन

संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि मांगों पर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण चरणबद्ध आंदोलन का फैसला लिया गया है। डिजिटल स्ट्राइक के दौरान कर्मचारी ऑनलाइन माध्यम से विभागीय कार्यों में असहयोग करेंगे और काला फीता बांधकर अपनी मांगों के प्रति विरोध दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन


वहीं, टीबी कंट्रोल इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन ने भी अपनी मांगों को लेकर सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। संयोजक संजय सिंह यादव, जिलाध्यक्ष शिवा शर्मा, शिवकुमार तेवतिया, कविता, योगेंद्र सिंह, राम कश्यप, महेश कौशिक, प्राणेश दूबे, नीरज शर्मा, रविंद्र कुमार, आदेश और निखिल समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें