औद्योगिक इकाइयों में केमिकल खतरों से निपटने और अपनी तैयारियों की समीक्षा के लिए एनडीआरएफ विशेष अभियान चलाएगी। एनडीआरएफ आठवीं बटालियन का मेजर एक्सीडेंट हजार्डस यूनिट्स पर विशेष मॉक ड्रिल अप्रैल माह से शुरू होगी। सबसे पहले डासना स्थित कोकाकोला प्लांट में मॉक ड्रिल आयोजित होगी।
अप्रैल के दूसरे सप्ताह से प्रस्तावित मॉक ड्रिल में एनडीआरएफ प्लांट के अंदर मशीनों और बाहर वाहनों से होने वाले केमिकल रिसाव की दशा राहत-बचाव अभियान पर ड्रिल की जाएगी।
मॉक ड्रिल में एनडीआरएफ की सीबीआरएन टीम मौजूद रहेगी। इसके अलावा अप्रैल माह के आखिर में डीएलएफ गुड़गांव में भी ऐसी ही एक मॉक ड्रिल आयोजित होगी।
बटालियन द्वितीय कमान पंकज कुमार ने बताया कि सालभर में खतरनाक यूनिट्स से जुड़ी चार मॉक ड्रिल आयोजित होगी। इसमें केमिकल व अन्य खतरों से निपटने की ड्रिल होगी। इस मॉक ड्रिल का मकसद एनडीआरएफ द्वारा खुद की तैयारियों की समीक्षा कर कमियों को दूर करना भी है। पहले मॉक ड्रिल डासना स्थित कोकाकोला प्लांट फिर डीएलएफ गुड़गांव में होगी।