फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक हिजाब विवाद: गाजियाबाद में मुस्लिम महिलाओं ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने बल प्रयोग कर खदेड़ा, धक्का-मुक्की

Sun, 13 Feb 2022 08:54 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

प्रदर्शन के दौरान इलाके में शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। एसपी सिटी सेकंड ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि कुछ महिलाएं पोस्टर बैनर लेकर हिजाब के लिए प्रदर्शन कर रही थी।
विज्ञापन
प्रदर्शन करतीं मुस्लिम महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक हिजाब मामले की आंच अब गाजियाबाद भी पहुंच गई है। खोड़ा क्षेत्र के नवनीत विहार की मुस्लिम महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं से पोस्टर छीनने का प्रयास किया। इस बीच महिला और कुछ लोगों ने पुलिस चौकी पर धक्का-मुक्की की। 

विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान इलाके में शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। एसपी सिटी सेकंड ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि कुछ महिलाएं पोस्टर बैनर लेकर हिजाब के लिए प्रदर्शन कर रही थी। आचार संहिता लगने की वजह से उनसे प्रदर्शन की अनुमति मांगी गई, जिसे वह नहीं दिखा सकी। वीडियो फुटेज के आधार पर महिला और प्रदर्शनकारियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें