फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनी विधानसभा सीट: अपने-अपने प्रत्याशी की जीत पर दो लोगों ने लगाई शर्त, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 13 Feb 2022 08:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

गठबंधन और भाजपा के प्रत्याशी की जीत पर 18 हजार रुपये की शर्त लगाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों पक्षों की ओर से 18 हजार रुपये की शर्त तय की गई।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहले चरण के मतदान में गाजियाबाद की लोनी विधानसभा सीट पर गठबंधन और भाजपा के प्रत्याशी की जीत पर 18 हजार रुपये की शर्त लगाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने इंदिरापुर कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


लोनी बार्डन थाना एसएचओ सचिन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सोशल मीडिया पर शर्तनामा लिखा एक स्टांप पेपर वारयर हुआ था। स्टांप पेपर पर लिखा था- अमित बैसला निवासी लक्ष्मी गार्डन लोनी का दावा था कि हाल में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी नंदकिशोर गुर्जर विजयी होंगे। वहीं इकबाल निवासी लक्ष्मी गार्डन लोनी का कहना था कि इस चुनाव में सपा-राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया विजयी होंगे।

इस बात को लेकर दोनों पक्षों की ओर से 18 हजार रुपये की शर्त तय की गई। अमित बैसला और इकबाल की शर्त रकम इकबाल के पास ही जमा है। एसएचओ ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें