फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: सिलेंडर फटने से दो बच्चियों की मौत, गैस चूल्हा जलाते समय हुआ हादसा

Sat, 05 Feb 2022 04:33 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

शताब्दीपुरम इलाके में घर के अंदर सिलेंडर फटने से दो नाबालिग लड़कियों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि मृतकों की पहचान रूबी (पांच) और रानी (चार) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के शताब्दीपुरम इलाके में घर के अंदर सिलेंडर फटने से दो बच्चियों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि मृतकों की पहचान रूबी (पांच) और रानी (चार) के रूप में हुई है। घटना गुरुवार रात की है। दोनों बहनों में से एक ने गैस चूल्हा जलाने की कोशिश की लेकिन उसमें लगे रबर के पाइप में आग लग गई और सिलेंडर फट गया। परिवार मूल रूप से मध्य प्रदेश के सागर जिले का रहने वाला है। घर का मालिक बृजेश यहां पत्नी ममता और छह बेटियों के साथ रहता है।

विज्ञापन


परिवारों के लोगों की चीख पुकार सुन पड़ोसी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने मुस्कान (12), मनीषा (10), अंशिका (नौ) और एक वर्षीय लक्ष्मी को बचा लिया। स्थानीय लोगों ने यह भी शिकायत की कि दमकल को मौके पर पहुंचने में काफी समय लग गया। एसपी (नगर) निपुण अग्रवाल ने कहा कि आदर्श आचार संहिता हटने के बाद उन्हें मुआवजा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें