शताब्दीपुरम इलाके में घर के अंदर सिलेंडर फटने से दो नाबालिग लड़कियों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि मृतकों की पहचान रूबी (पांच) और रानी (चार) के रूप में हुई है।
गाजियाबाद के शताब्दीपुरम इलाके में घर के अंदर सिलेंडर फटने से दो बच्चियों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि मृतकों की पहचान रूबी (पांच) और रानी (चार) के रूप में हुई है। घटना गुरुवार रात की है। दोनों बहनों में से एक ने गैस चूल्हा जलाने की कोशिश की लेकिन उसमें लगे रबर के पाइप में आग लग गई और सिलेंडर फट गया। परिवार मूल रूप से मध्य प्रदेश के सागर जिले का रहने वाला है। घर का मालिक बृजेश यहां पत्नी ममता और छह बेटियों के साथ रहता है।
विज्ञापन
परिवारों के लोगों की चीख पुकार सुन पड़ोसी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने मुस्कान (12), मनीषा (10), अंशिका (नौ) और एक वर्षीय लक्ष्मी को बचा लिया। स्थानीय लोगों ने यह भी शिकायत की कि दमकल को मौके पर पहुंचने में काफी समय लग गया। एसपी (नगर) निपुण अग्रवाल ने कहा कि आदर्श आचार संहिता हटने के बाद उन्हें मुआवजा दिया जाएगा।