फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़: ठेका दिलाने के नाम पर ठगे नौ लाख रुपये, पत्नी के साथ पानी की टंकी पर चढ़ा युवक

Wed, 18 Aug 2021 04:52 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

कई महीने बीतने के बाद भी रुपये वापस न मिलने से परेशान होकर बुधवार सुबह मनोज अपनी पत्नी के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसने पुलिस से गुहार लगाई कि उसके रुपये वापस दिलाए जाएं अन्यथा वह पत्नी के साथ कूदकर आत्महत्या कर लेगा। 
 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ आर्मी क्वार्टर्स में निर्माण कार्य का ठेका दिलवाने के नाम पर बुलंदशहर निवासी व्यक्ति ने नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवगढ़ी निवासी मनोज से करीब 9 लाख रुपये ठग लिए। कई महीने बीतने के बाद भी रुपये वापस न मिलने से परेशान होकर बुधवार सुबह मनोज अपनी पत्नी के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गया। 
विज्ञापन


लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस से मनोज ने गुहार लगाई कि उसके रुपये वापस दिलाए जाएं अन्यथा वह पत्नी के साथ कूदकर आत्महत्या कर लेगा। काफी मानमनव्वल के बाद पुलिस दोनों को सकुशल नीचे उतारने में कामयाब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें