फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad Maid News: मूत्र से आटा गूंथकर रोटी बनाती थी घरेलू सहायिका, आठ साल से खिला रही थी खाना

Wed, 16 Oct 2024 05:52 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

Ghaziabad news: पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि घरेलू सहायिका रीना आठ साल से उनके यहां खाना बना रही है। 14 अक्तूबर को उन्होंने कैमरे की रिकॉर्डिंग में देखा कि रीना रसोई के बर्तन में मूत्र कर रही है। इसके बाद उसने उसी से रोटियां बनाईं। 
 
विज्ञापन
घरेलू सहायिका मूत्र से आटा गूंथकर बनाती थी रोटी - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपनी घरेलू सहायिका पर रसोई में एक बर्तन में मूत्र करने और उससे रोटी बनाने का आरोप लगाया है। मामले में महिला ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि घरेलू सहायिका रीना आठ साल से उनके यहां खाना बना रही है। 14 अक्तूबर को उन्होंने कैमरे की रिकॉर्डिंग में देखा कि रीना रसोई के बर्तन में मूत्र कर रही है। इसके बाद उसने उसी से रोटियां बनाईं। 

उनका कहना है कि कई महीनों से उनका परिवार लीवर की बीमारी से ग्रसित है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि काफी समय से रीना ऐसा काम कर रही है। एसीपी वेव सिटी लिपि नगायच ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

मामले में क्या बोली पुलिस
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी काम वाली महिला रीना को गिरफ्तार किया गया। मामले में जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल महिला नौकरानी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। रीना ने पूछताछ में बताया कि मुझे जब भी मौका मिलता था मैं आते में मूत्र मिलाकर रोटी बनाती थी और इन लोगों को खिलाया करती थी। 

'मुझे बुरा लगता था'
पूछताछ में रीना ने बताया कि उसके मालिक उसके काम पर नजर रखते थे और छोटी-छोटी गलती पर सबके सामने खरी-खोटी सुनाते थे, जिसका उसे बुरा लगता था। इस बात से नाराज होकर मैंने ऐसा करना शुरू कर दिया। मुझे जब भी किचन के अंदर मौका मिलता था, मैं एक बर्तन में मूत्र करके उससे आता गूंथकर रोटियां बनाया करती थी। 
विज्ञापन

बता दें कि रीना की इस करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसकी इस शर्मनाक हरकत पर लोग तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें