फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad Maid Viral Video: पकड़ी गई मूत्र से आटा गूंथकर रोटी बनाने वाली रीना, बताया क्यों करती थी ऐसा

Wed, 16 Oct 2024 05:32 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

Ghaziabad Maid Case: पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी काम वाली महिला रीना को गिरफ्तार किया गया। मामले में जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
गाजियाबाद से गिरफ्तार हुई नौकरानी रीना - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजियाबाद में एक घरेलू सहायिका की करतूत ने सभी को हैरान कर दिया है। इस पर क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि वह आटा गूंथने के लिए पानी की जगह मूत्र का इस्तेमाल करती थी। इस मामले को लेकर जब महिला ने पुलिस ने मामला दर्ज करवाया तो इस पर कार्रवाई करते हुए क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने ने आरोपी घरेलू सहायिका को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की पहचान रीना के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन


आठ साल से खाना बना कर खिला रही थी रीना
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि घरेलू सहायिका रीना आठ साल से उनके यहां खाना बना रही है। 14 अक्तूबर को उन्होंने कैमरे की रिकॉर्डिंग में देखा कि रीना रसोई के बर्तन में मूत्र कर रही है। इसके बाद उसने उसी से रोटियां बनाईं। 

परिवार लीवर की बीमारी से ग्रस्त
उनका कहना है कि कई महीनों से उनका परिवार लीवर की बीमारी से ग्रसित है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि काफी समय से रीना ऐसा काम कर रही है। एसीपी वेव सिटी लिपि नगायच ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी काम वाली महिला रीना को गिरफ्तार किया गया। मामले में जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

'मुझे बुरा लगता था'
पूछताछ में रीना ने बताया कि उसके मालिक उसके काम पर नजर रखते थे और छोटी-छोटी गलती पर सबके सामने खरी-खोटी सुनाते थे, जिसका उसे बुरा लगता था। इस बात से नाराज होकर उसने ऐसा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें