फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनी-शामली रूट पर दो दिन ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

Sun, 20 Mar 2016 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
फाटक टूटने के बाद ख्‍ाड़ी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली-शामली रूट पर ट्रेनों से होली पर घर जाने वालों को दो दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लोनी स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग सिग्नल प्रणाली कार्य के चलते सोमवार और मंगलवार को 2:30 घंटे का ट्रैफिक ब्लाक रहेगा।
विज्ञापन


दोपहर 3:10 बजे से 5:40 बजे तक रहने वाले इस ब्लाक के दौरान दिल्ली-बड़ौत डेमू ट्रेन को एक घंटे देरी से चलाया जाएगा और ब्लाक अवधि खत्म होने तक शाहदरा स्टेशन पर रोका जाएगा। ऐसे में गाजियाबाद, दिल्ली, शाहदरा से बड़ौत, शामली की ओर जाने वाले लोगों के लिए बसों या सुबह की ट्रेनों में सफर करना बेहतर रहेगा।


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक पहले दो ट्रेनों को कैंसल करने की प्लानिंग की गई थी, लेकिन अब ट्रेनों को कैंसल नहीं किया जाएगा। होली के मद्देनजर ट्रेनों को अब रेग्यूलेट और री-शेड्यूल कर चलाया जाएगा।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक सोमवार और मंगलवार को ट्रेन नंबर 74027 दिल्ली-बड़ौत डेमू ट्रेन को दोपहर 3:30 बजे की बजाय एक घंटे देरी से 4:30 बजे रवाना किया जाएगा। शाहदरा स्टेशन पर पहुंचने के बाद इसे तब तक रोका जाएगा, जब तक ट्रैफिक ब्लॉक की अवधि खत्म नहीं होगी।

इसी तरह इसकी लिंक ट्रेन 74028 बड़ौत-दिल्ली डेमू को बड़ौत स्टेशन पर री-शेड्यूल कर चलाया जाएगा। री-शेड्यूल करने का समय बड़ौत पहुंचने के समय को देखकर तय किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि  ऐसी ट्रेनों को भी बीच रास्ते रोका जाएगा जो अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही होंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें