फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्तों में लगाई गई आग से जलीं दो कारें

Wed, 13 Apr 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
fire - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 एनजीटी के आदेश की अवमानना करते हुए मंगलवार को विकास भवन में खुले में सूखे पत्तों में आग लगा दी गई, जिसकी चपेट में आकर दो कारें जल गईं। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डा. बिजेंद्र त्यागी ने बताया कि वह स्टाफ के साथ निरीक्षण के लिए फील्ड में सुबह 11 बजे जा रहे थे, तभी उन्होंने देखा गाड़ियों में से धुआं उठ रहा है। उन्होंने 100 नंबर पर सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी विकास भवन के बाहर ही खड़ी थी, जिससे आग बुझाई।

पुलिस ने कार के पेपरों के आधार पर कारों के मालिक प्रॉपर्टी डीलर महेश यादव और अधिवक्ता हरित त्यागी को सूचना दी। हरित त्यागी ने बताया कि जब वह कार लेकर पहुंचे थे तो थोड़ी दूर पर सूखे पत्तों से धुआं उठ रहा था। अंदेशा है कि इससे ही आग लगी है।
विज्ञापन


हरित त्यागी ने खुले में आग लगाने के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। उधर, मेरठ रोड के पास मंगलवार को एक बाइक शोरूम में आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस ने जाकर जांच की तो सूचना फर्जी पाई गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें