नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान की शुरुआत बुधवार से करने जा रहा है। अभियान के तहत दशमेश वाटिका में डाले गए कूड़े को रिसाइकिल करने के साथ ही ऑर्गेनिक खाद में बदला जाएगा। इससे पर्यावरण को भी नुकसान नहीं होगा। मेयर अशु वर्मा बुधवार को अभियान की शुरुआत करेंगे।
आर्ट ऑफ लिविंग के वालंटियर अनिल कपूर ने बताया कि शहरों में कूड़ा सबसे बड़ी समस्या है। कूड़े से ही नदियां प्रदूषित होती हैं। पानी के साथ यह जमीन और वायु को भी प्रदूषित करता है। इस समस्या को खत्म करने के लिए वैज्ञानिक तरीका अपनाया जाएगा।
दशमेश वाटिका में डाले गए कूड़े पर सबसे पहले पानी, गुड़ और सब्जी के छिलकों का मिश्रण डाला जाएगा। इस मिश्रण से माइक्रोवेब्स एंजामाइन तैयार होता है। यह एंजामाइन कूड़े की बदबू को खत्म करेगा। इसके साथ ही लगातार कूड़े पर इसे डालने से कूड़ा नीचे बैठेगा और पन्नी-प्लास्टिक ऊपर आ जाएंगी।
भविष्य में इस प्रक्रिया से हिंडन को भी साफ किया जाएगा।इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने एक फैसले के तहत प्रदेश में सफाई कर्मियों की भर्ती पर रोक लगा दी है। मेयर अशु वर्मा ने बताया कि नगर निगम में सफाई कर्मियों की भर्ती को लेकर हाईकोर्ट में रिट दायर की गई है।
यह रिट याचिका आसिफ खां ने दायर की है। मामले की सुनवाई पूरी नहीं होने तक कोर्ट ने भर्तियों पर रोक लगा दी है।