फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: अवैध बंदूक बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार; भारी मात्रा में पिस्टल और तमंचे बरामद

Tue, 09 Apr 2024 02:41 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़

सार

हापुड़ के गढ़मुक्तेशवर में एक अवैध बंदूक बनाने वाली फैक्टरी का भंड़ाफोड़ हुआ है। इस मामले में पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया है। वहीं दो पिस्टल समेत 41 बने-अधबने तमंचे भी बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली पुलिस ने खादर क्षेत्र मे रेतों की मढै़या में दबिश देकर अवैध रूप से तमंचे, पिस्टल बनाने की फैक्टरी का भंड़ाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने दो बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में पिस्टल और तमंचे बरामद किए हैं।
विज्ञापन


सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि मंगलवार की सुबह सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने गंगा खादर क्षेत्र के गांव रेतो वाली मढै़या में छापा मार कार्रवाई की। जहां एक स्थान पर अवैध रूप से तमंचे, पिस्टल बना रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।

दोनों बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने मौके से दो पिस्टल, 41 बने-अधबने तमंचे बरामद किए। इसके अलावा अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण भी मौके से बरामद किए गए है। बदमाशों ने अपने नाम अकबर उर्फ सोनी और इस्तेकार निवासी गांव इनायतपुर राधना थाना किठौर जनपद मेरठ बताए हैं। सीओ ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में अकबर के खिलाफ आर्म्स एक्ट, जान से मारने की धमकी देना, हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में किठौर, भावनपुर, बहादुरगढ़ समेत अन्य थानों में मुकदमें दर्ज हैं, जो बुलंदशहर देहात कोतवाली का वांछित भी है।
विज्ञापन


इसके अलावा इस्तेकार के खिलाफ भी थना रहरा जनपद अमरोहा, किठौर थाने में आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट के तहत मुकदमें दर्ज हैं। अवैध असलाह समेत उपकरणों को कब्जे में ले लिया गया है। दोनों बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिन्हें अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें