फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की, फिर हो गया फरार

Mon, 11 Oct 2021 04:42 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

अनीता और गजेंद्र के बीच सोमवार सुबह किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद गजेंद्र ने किसी धारदार हथियार से वार करके अनीता की हत्या कर दी।
विज्ञापन
पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खानपुर थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर उसका पति फरार हो गया। पड़ोसियों ने सुबह देखा तो पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


खानपुर निवासी गजेंद्र के घर के मुख्य द्वार की कुंडी पड़ोसियों ने बाहर से बंद देखी तो उन्होंने अंदर जाकर देखा जहां गजेंद्र की पत्नी अनीता का लहूलुहान शव मिला। गजेंद्र मौके से गायब मिला है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन


अनीता का पुत्र नोएडा में नौकरी करता है। रोज की भांति वह सोमवार को भी ड्यूटी पर चला गया था। घर पर अनीता और गजेंद्र थे। किसी बात को पति-पत्नी में विवाद हो गया, जिसके बाद गजेंद्र ने किसी धारदार हथियार से पत्नी के सिर व गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें