फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा रोकने पर हंगामा, पुलिस ने भांजीं लाठियां

Sun, 16 Apr 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
विज्ञापन
hanuman - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में सिकंदरपुर गांव में बिना अनुमति के शोभायात्रा निकाल रहे हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस और प्रशासन ने रोक दिया। इस कार्रवाई से हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता भड़क गए और पुलिस से नोकझोंक शुरू कर दी।
विज्ञापन


भारी पुलिस बल को देखकर कार्यकर्ता वहां से आकर शालीमार गार्डन स्थित संगठन के कार्यालय पर जमा होने लगे। इस पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया और नारेबाजी करने लगे। इसी बीच किसी ने एएसपी की गाड़ी पर पत्थर मार दिया।

इससे गाड़ी का शीशा चकनाचूर हो गया। गनीमत रही कि एएसपी गाड़ी से उतर गए थे। इसके बाद पुलिस ने लाठियां भांजकर कार्यकर्ताओं को खदेड़ा। बाद में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर 21 कार्यकर्ताओं को जेल भेज दिया जबकि कई अज्ञात पर भी मामला दर्ज किया गया है।             
विज्ञापन


हिंदू रक्षा दल की ओर से रविवार को हनुमान जयंती के उपलक्ष्य पर सुबह दस बजे सिकंदरपुर गांव से शोभायात्रा निकाली जा रही थी। शोभायात्रा शालीमार गार्डन, राजेंद्र नगर, वसुंधरा होते हुए इंदिरापुरम पहुंचनी थी। कार्यकर्ताओं ने पूरी तैयारी के साथ सुबह दस बजे यात्रा शुरू ही की थी कि वहां पुलिस पहुंच गई।

पुलिस ने बिना परमिशन शोभायात्रा निकालने से मना कर दिया। इस पर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं की अधिकारियों से नोकझोंक शुरू हो गई। बात बढ़ने पर थाना इंदिरापुरम और थाना लिंक रोड से भी पुलिस बल वहां पहुंचा गया। अपर जिलाधिकारी प्रीति जायसवाल, एसपी सिटी सलमान ताज, एएसपी अनूप सिंह भी आ गए।

अपर जिलाधिकारी ने कार्यकर्ताओं को शांत कराया और परमिशन लाने को कहा। करीब साढ़े 12 बजे तक अनुमति नहीं मिल पाने पर कार्यकर्ता शालीमार गार्डन स्थित हिंदू रक्षा दल के कार्यालय पर एकत्रित होने लगे। दोपहर एक बजे तक सैकड़ों कार्यकर्ता वहां जुट गए और हंगामे की तैयारी करने लगे।

ड़ी पर पत्थर मार दिया। इससे गाड़ी का शीशा चकनाचूर हो गया। गनीमत रही कि एएसपी गाड़ी से उतर गए थे। इसके बाद पुलिस ने लाठियां भांजकर कार्यकर्ताओं को खदेड़ा।एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि मौके से हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी, संकेत, संजय, जतिन, पवन, आशीष, गोविंद, सुनील, संजू, विष्षु, रमेश,

छोटे लाल आदि समेत 21 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने इनके खिलाफ शांति भंग करने, उपद्रव करनेे, जानलेवा हमला करने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने समेत 13 धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कई अज्ञात पर भी मामला दर्ज हुआ है।
 
 
पुलिस ने जब्त कीं दर्जनों गाड़ियां

शालीमार गार्डन स्थित कार्यालय पर संगठन के कार्यकर्ता बाइक और कारों से पहुंचे थे। पुलिस के लाठियां भांजने पर कार्यकर्ता अपने वाहन छोड़कर मौके से भाग निकले। पुलिस ने कार्यालय पर खड़ी करीब चार दर्जन से अधिक दो पहिया और चार पहिया वाहनों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने क्रेन और टाटा 407 मंगाकर वाहनों को थाना साहिबाबाद पहुंचाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें