फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़: वैष्णों देवी धाम मंदिर में लाखों की चोरी, आभूषण मुकुट और दानपात्र की नकदी भी उड़ा ले गए

Sat, 22 Jan 2022 04:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

चोरी की सूचना पर पहुंचे मंदिर के संचालक संजीव गुप्ता ने बताया कि चोरी के संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
हापुड़ के वैष्णो देवी धाम मंदिर में लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के सपनावत मां वैष्णों देवी धाम मंदिर में शुक्रवार रात ताला तोड़कर घुसे चोरों ने लाखों के आभूषण, मुकुट, छत्र और दान पात्र की नकदी चोरी कर ली। तड़के जब  पूजा अर्चना के लिए पुजारी मंदिर में पहुंचे तो उन्हें चोरी के बारे में पता चला। सीसीटीवी में कुछ चोर करते नजर आ रहे हैं, जिसके आधार पर पुलिस उनकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


मंदिर के पुजारी श्याम वशिष्ठ ने बताया कि मां वैष्णों धाम मंदिर के मुख्य द्वार पर जाल में जंजीर लगी है जिसपर ताला लगा हुआ था। मंदिर का मुख्य द्वार पर ताले नहीं लगाए जाते। शनिवार रात चोर जाल पर लगी जंजीर को काटकर अंदर घुस गए।

चोरों ने मंदिर की दूसरी मंजिल  पर चारों गेट के ताले तोड़ कर मंदिर में स्थापित सभी मूर्तियों के सोने चांदी के मुकुट, चांदी की चरण पादुकाएं, दानपात्रों की पेटी काट कर उसमें आई धनराशि चोरी कर ली। चोरी किए गए सामान की कीमत लाखों में बताई जा रही है।
विज्ञापन


चोरी की सूचना पर पहुंचे मंदिर के संचालक संजीव गुप्ता ने बताया कि चोरी के संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई है। मामले की जांच करने पहुंचे सीओ पिलखुवा डॉ तेजवीर सिंह ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक की, जिसमें कुछ चोर मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। घटना से श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है और घटना के खुलासे की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


सीओ तेजवीर सिंह का कहना है कि मंदिर की फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें