फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़: टैंकर की टक्कर से पांच माह के मासूम बेटे समेत महिला की मौत

Sat, 04 Jun 2022 01:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हादसे में पूजा (25) और उसका पुत्र छोटू (5 माह) की मौके पर ही मौत हो गई, वही बाइक चला रहे रिंकू उसकी एक बेटी प्रिया और बेटा आरव गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में आने से बाइक पर सवार मां व उसके पांच माह के मासूम बेटे की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


जनपद बुलंदशहर के जलालपुर निवासी रिंकू शनिवार दोपहर मेरठ से अपनी पत्नी पूजा और बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे था। जैसे ही वह गढ़ कोतवाली क्षेत्र में स्याना रोड पर काली मंदिर के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में पूजा (25) और उसका पुत्र छोटू (5 माह) की मौके पर ही मौत हो गई, वही बाइक चला रहे रिंकू उसकी एक बेटी प्रिया और बेटा आरव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें