मृतक राजकुमार सैनी (45) हापुर रेलवे स्टेशन पर कैंटीन संचालक था और वेंडरों के ठेके लेता था। आरोपी विजय सिंह राणा निवासी गांव दयानतपुर बाबूगढ़ राजकुमार के साथ पार्टनर था।
हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे क्वार्टर्स निवासी रेलवे कर्मचारी के पति की उसी के पार्टनर ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने तमंचा मृतक के हाथ पर रखकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मृतक राजकुमार सैनी (45) हापुर रेलवे स्टेशन पर कैंटीन संचालक था और वेंडरों के ठेके लेता था। आरोपी विजय सिंह राणा निवासी गांव दयानतपुर बाबूगढ़ राजकुमार के साथ पार्टनर था। जबकि मृतक की पत्नी रेलवे में टेक्नीशियन के पद पर तैनात है। रविवार देर रात वह ड्यूटी पर गई थी, पति राजकुमार घर पर अकेला था। इसी दौरान आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।